MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

गरुड़ पुराण प्रथम अध्याय - भगवान विष्णु तथा गरुड़ के संवाद में गरुड़ पुराण का सारोद्धार का क्रम भाग 01 - STUDY ACTIVITY

गरुड़ पुराण प्रथम अध्याय - भगवान विष्णु तथा गरुड़ के संवाद में गरुड़ पुराण का सारोद्धार का क्रम भाग 01 - STUDY ACTIVITY
Add Comments
रविवार, 3 अप्रैल 2022


पहला अध्याय :-




STUDY ACTIVITY - [Bhushan Sahu]



एकदा मुनयःसर्वे प्रातर्तुतहुताग्नयः । सत्कृतं सूतमासीनं पप्रच्छुरिदमादरात्॥३॥


अर्थ :- एक समय प्रात:कालके हवनादि कृत्योंका सम्पादन करके उन सभी मुनियोंने सत्कार किये गये आसनासीन सूतजी महाराजसे आदरपूर्वक यह पूछा- ॥३॥


कथितो भवता
सम्यग्देवमार्गः सुखप्रदः । इदानीं श्रोतुमिच्छामो यममार्ग भयप्रदम्॥४॥
तथा संसारदुःखानि तत्क्लेशक्षयसाधनम् । ऐहिकामुष्मिकान् क्लेशान् यथावद्वक्तुमर्हसि ॥५॥ 

अर्थ :- ऋषियोंने कहा-(हे सूतजी महाराज!) आपने सुख देनेवाले देवमार्गका सम्यक् निरूपण किया है। इस
समय हमलोग भयावह यममार्गके विषयमें सुनना चाहते हैं। आप सांसारिक दुःखोंको और उस क्लेशके
विनाशक साधनको तथा इस लोक और परलोकके क्लेशोंको यथावत् वर्णन करनेमें समर्थ हैं। [अत: उसका
वर्णन कीजिये] ॥ ४-५॥ 

शृणुध्वं भो विवक्ष्यामि यममार्ग सुदुर्गमम् । सुखदं पुण्यशीलानां पापिनां दुःखदायकम्॥६॥
यथा श्रीविष्णुना प्रोक्तं वैनतेयाय पृच्छते । तथैव कथयिष्यामि संदेहच्छेदनाय वः॥७॥

अर्थ :- सूतजी बोले-हे मुनियो! आपलोग सुनें। मैं अत्यन्त दुर्गम यममार्गके विषयमें कहता हूँ, जो
पुण्यात्माजनोंके लिये सुखद और पापियोंके लिये दु:खद है। गरुडजीके पूछनेपर भगवान् विष्णुने (उनसे) जैसा
कुछ कहा था, मैं उसी प्रकार आपलोगोंके संदेहकी निवृत्तिके लिये कहूँगा॥६-७॥

समय के साथ हर व्यक्ति बदल चुका है किंतु अगर वह संपूर्ण गरुड़ पुराण का सार समझ गया तो उसके लिए अनंत उर्जा का द्वार सदैव के लिए खुल जाता है, आप संपूर्ण गरुड़ पुराण को PDF फॉर्मेट में डाऊनलोड कर पढ़ सकते हैं,


नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं :-





Click here to Download गरुड़ पुराण हिंदी एवं संस्कृत में




Admin

सभी महत्वपूर्ण जानकारी एक ही झटके में एकत्र नहीं किया जा सकता है इसलिए आप सभी को थोड़ा थोड़ा करके इस वेबसाइट में उपलब्ध करवाया जायेगा कृपया इस वेबसाइट को अधिक से अधिक छात्रों तक भेजिए

  1. अगर आप भी धार्मिक भावनाओं, आस्थाओं से जुड़े हुए हो तो कृप्या टिप्प्णी कर हमें आपकी जरूरत की सामग्री बताइए।

    जवाब देंहटाएं