द्वितीयक बैटरियों पर टिप्पणी लिखिए।
Write the description on Secondary Batteries Or Cell
(i) लेड संचयी सेल/सीसा संचायक सेल (Lead Storage Cell) इस प्रकार के प्रत्येक सेल का विद्युत् वाहक बल 2-0 वोल्ट होता है। ऐसे 3 या 6 सेलों को जोड़कर 6 अथवा 12 वोल्ट की बैटरी प्राप्त होती है। लेड संचयी सेल द्वितीयक सेल का
उदाहरण है, क्योंकि डिस्चार्ज होने के बाद इसे पुनः आवेशित (Recharge) कर सकते हैं। इनका उपयोग ऑटोमोबाइल में होता है।
इस सेल का एनोड बनाने के लिए स्पंजी लेड के बारीक चूर्ण को Pb-Sn मिश्रधातु (Alloy) की जाली में भर दिया जाता है तथा कैथोड बनाने के लिए Pb-Sn मिश्रधातु की जाली में लेड डाइऑक्साइड (PbO) का बारीक चूर्ण भर देते हैं। ऐसे छः एनोड और छः कैथोड एकान्तर क्रम में व्यवस्थित रहते हैं जो लकड़ी या फाइबर ग्लास की पत्तियों द्वारा विलयन में एक-दूसरे से अलग रहते हैं। छः एनोड आपस में एक-दूसरे के साथ तथा छः कैथोड आपस में एक-दूसरे के साथ जुड़े रहते हैं।
ये सभी इलेक्ट्रोड HSO, विलयन में डूबे रहते हैं। यह H,SO, विलयन द्रव्यमान के अनुसार 38% सान्द्रता का होता है, जिसका घनत्व 1.38 ग्राम प्रति घन से.मी. होता है तथा यह वैद्युत अपघट्य का कार्य करता है।
Posted by

comment 0 Comments
more_vert