MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

मृदा प्रदूषण को नियन्त्रित करने वाले उपायों को लिखिए। Write the measures to control soil pollution. - STUDY ACTIVITY

मृदा प्रदूषण को नियन्त्रित करने वाले उपायों को लिखिए। Write the measures to control soil pollution. - STUDY ACTIVITY
Add Comments
गुरुवार, 28 अप्रैल 2022
मृदा प्रदूषण को नियन्त्रित करने वाले उपायों को लिखिए।



उत्तर—निम्नलिखित उपायों को अमल में लाकर मृदा प्रदूषण के दर को काफी हद तक कम कर
नियन्त्रित किया जा सकता है—(1) ठोस तथा अनिम्नीकरण योग्य पदार्थों जैसे-लोहा, ताँबा, काँच, पॉलिथीन
को मिट्टी में नहीं दबाना चाहिए। (2) रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशियों, शाकनाशियों आदि के प्रयोग को कम-से-
कम करना चाहिए। (3) रासायनिक कीटनाशियों के स्थान पर जैव कीटनांशियों का प्रयोग करना चाहिए। (4) ठोस
अपशिष्टों को मृदा में मिलाने के बजाय उनको गलाकर इनके चक्रीकरण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। (5) अपशिष्ट
पदार्थों को खुले में छोड़ने के बदले खोखले, बन्द स्थानों में संगृहीत करना चाहिए। (6) मृदा-क्षरण (Soil erosion)
को रोकने का तरीका अपनाना चाहिए साथ ही भूमि में भरपूर जल संचयन हो इसका ध्यान रखा जाना चाहिए।
(7) जैव उर्वरकों के प्रयोग को प्रोत्साहित करना चाहिए। (8) गोबर, कार्बनिक अपशिष्ट तथा मानव मल-मूत्र से
जैव गैस उत्पादन पर ज्यादा बल देना चाहिए। (9) एकीकृत भूमि प्रबन्धन तकनीक को अपनाना चाहिए ताकि
भूमि प्रदूषण के प्रत्येक पहलू पर समुचित ध्यान देकर भूमि प्रदूषण को रोका जा सके।
Admin

सभी महत्वपूर्ण जानकारी एक ही झटके में एकत्र नहीं किया जा सकता है इसलिए आप सभी को थोड़ा थोड़ा करके इस वेबसाइट में उपलब्ध करवाया जायेगा कृपया इस वेबसाइट को अधिक से अधिक छात्रों तक भेजिए