मृदा प्रदूषण को नियन्त्रित करने वाले उपायों को लिखिए।
उत्तर-निम्नलिखित उपायों को अमल में लाकर मृदा प्रदूषण के दर को काफी हद तक कम कर नियन्त्रित किया जा सकता है-(1) ठोस तथा अनिम्नीकरण योग्य पदार्थों जैसे-लोहा, ताँबा, काँच, पॉलिथीन को मिट्टी में नहीं दबाना चाहिए । (2) रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशियों, शाकनाशियों आदि के प्रयोग को कम- से - कम करना चाहिए। (3) रासायनिक कीटनाशियों के स्थान पर जैव कीटनाशियों का प्रयोग करना चाहिए। (4) ठोस अपशिष्टों को मृदा में मिलाने के बजाय उनको गलाकर इनके चक्रीकरण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। (5) अपशिष्ट पदार्थों को खुले में छोड़ने के बदले खोखले, बन्द स्थानों में संगृहीत करना चाहिए। (6) मृदा-क्षरण (Soil erosion) को रोकने का तरीका अपनाना चाहिए साथ ही भूमि में भरपूर जल संचयन हो इसका ध्यान रखा जाना चाहिए। (7) जैव उर्वरकों के प्रयोग को प्रोत्साहित करना चाहिए। (8) गोबर, कार्बनिक अपशिष्ट तथा मानव मल-मूत्र से जैव गैस उत्पादन पर ज्यादा बल देना चाहिए। (9) एकीकृत भूमि प्रबन्धन तकनीक को अपनाना चाहिए ताकि भूमि प्रदूषण के प्रत्येक पहलू पर समुचित ध्यान देकर भूमि प्रदूषण को रोका जा सके।
comment 0 Comments
more_vert