Give a brief account of air pollution due to industrial reasons.
उत्तर- वायु प्रदूषण मुख्यत: उद्योगों से निकले धुएँ एवं अपशिष्ट पदार्थों से ही होता है। कपड़ा उद्योगों,
रासायनिक उद्योग, तेल शोधक कारखाने, गत्ता उद्योग एवं शक्कर उद्योग वायु प्रदूषण
के
मुख्य स्रोत हैं और
H.S, SO,, CO,, CO, धूल, सीसा, ऐम्बेस्टॉस आर्सेनिक फ्लुओराइड, बेरिलियम तथा अनेक हाइड्रोकार्बन इन
उद्योगों से निकले प्रमुख वायु प्रदूषक हैं। औद्योगिक क्षेत्रों के आस-पास के धुआँ को देखकर उद्योगों से होने
वाले प्रदूषण को समझा जा सकता है। उद्योगों के कारण भारत के औद्योगिक शहर बहुत अधिक प्रदूषित हैं।
प्रश्न 12. ध्वनि प्रदूषण के स्रोत क्या हैं ? ध्वनि प्रदूषण के कोई चार प्रभाव लिखिए।
उत्तर - ध्वनि प्रदूषण के स्त्रोत (Sources of Noise Pollution) - ध्वनि प्रदूषण का स्रोत ध्वनि, शोर
या आवाज ही है चाहे वह किसी भी प्रकार से पैदा हुई हो। टी. वी., रेडियो, कूलर, स्कूटर, कार, बस, ट्रेन,
जहाज, रॉकेट, घरेलू उपकरण, वाशिंग मशीन, लाउड स्पीकर, स्टीरियो, टैंक, तोप तथा दूसरे सुरक्षात्मक
उपकरणों के अलावा सभी प्रकार की आवाज करने वाले साधन उपकरण या कारक ध्वनि प्रदूषण स्त्रोत होते हैं।
ध्वनि प्रदूषण के प्रभाव - ध्वनि प्रदूषण के प्रमुख प्रभाव निम्नानुसार हैं-
1. सतत् शोर के कारण सुनने की क्षमता में कमी आती है। 2. ज्यादा शोर होने पर त्वचा में उत्तेजना पैदा
होती है, जठर पेशियाँ संकीर्ण होती हैं और क्रोध तथा स्वभाव में उत्तेजना पैदा होती है। 3. शोर के कारण हृदय
की धड़कन तथा रक्त दाब बढ़ता है और सिर दर्द, थकान, अनिद्रा आदि रोग होते हैं। 4. अधिक शोर के कारण
ऐड्रीनल हॉर्मोन्स का स्राव अधिक होता है। 5. यह कई उपापचयी क्रियाओं को प्रभावित करने के अलावा संवेदी
तथा तन्त्रिका-तन्त्र को कमजोर बनाता है।
Posted by

comment 0 Comments
more_vert