स्टेम सेल तकनीक को उदाहरण सहित समझाइये एवं उपयोगिता लिखिए।
Explain stem cell technology with examples and write its utility.
-स्टेम कोशिका एक अवशेषीकृत (Non-specialized) अविभाजित आनुवंशिक कोशिका है जो
कि विभाजित होकर अपने जैसी प्रतिलिपियाँ बनाने में सक्षम होती हैं तथा विभेदित होकर विशिष्ट प्रकार की
कोशिकाएँ जैसे—यकृत कोशिकाएँ, रुधिर कोशिकाएँ एवं विशिष्ट कार्ययुक्त कोशिकाएँ बनाने में सक्षम होती हैं।
इनका विशिष्ट प्रकार की कोशिकाओं में परिवर्तित होना विभेदीकरण (Differentiation) कहलाता है। ये
कोशिकाएँ बहुकोशिकीय जीवों में पाई जाती हैं।
स्टेम कोशिकाएँ नियमित विभाजित होकर नई कोशिकाएँ बनाती हैं तथा उपस्थित ऊतकों की मरम्मत का
कार्य करती हैं ।
-
उदाहरण – अस्थिमज्जा एवं गाचन तंत्र में स्टेम कोशिकाएँ ऊतकों के नवीनीकरण तथा मरम्मत करती
रहती है इसी प्रकार अस्थिमज्जा में भी स्टेम कोशिकाएँ नियमित रूप से विभाजित होती रहती हैं तथा कोशिकाओं
का नवीनीकरण करती रहती हैं। अग्नाशय एवं हृदय में ये कोशिकाएँ विशिष्ट परिस्थितियों में ही विभाजित होती
हैं।
Posted by

comment 0 Comments
more_vert