Explain the conservation of biological diversity.
उत्तर – कोई जीव कभी-भी अकेला नहीं रहता, बल्कि सभी जीव समूहों में दूसरे जीवों के साथ रहने का
प्रयास करते हैं। इसी कारण किसी स्थान विशेष में विविध प्रकार के जीव पाये जाते हैं। जैविक विविधता का
सबसे बड़ा कारण यह है कि सभी जीव भोजन, आवास या पर्यावरण तथा दूसरी उपयोगी वस्तुओं के लिए एक-
दूसरे पर निर्भर रहते हैं। चूँकि सभी एक-दूसरे पर निर्भर हैं इस कारण जैविक विविधता को बनाये रखना
आवश्यक है। जैविक विविधता को बनाये रखने वाले उपायों को ही जैविक विविधता का संरक्षण कहते हैं।
प्रश्न 5. सामुदायिक वानिकी के चार उद्देश्य लिखिए।
-
उत्तर–सामुदायिक वानिकी सन् 1976 में शुरू की गई एक परियोजना है, जिसके द्वारा वनों का विकास तथा
संरक्षण किया जाता है। यह परियोजना भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही है। इसके प्रमुख उद्देश्य निम्न हैं-
(1) वनों में उपयोगी वृक्षों को रोपना। (2) व्यक्तिगत क्षेत्रों में सहकारी सहयोग से वनों का विकास।
(3) प्रदूषण से उत्पन्न खतरों को कृत्रिम वनों के विकास द्वारा दूर करना । (4) विलुप्त हो रही वन्य जातियों को
विशेष संरक्षण प्रदान करना ।
प्रश्न 6. वनों का महत्व लिखिए।
उत्तर-वन हमारे लिए बहुत अधिक महत्व रखते हैं। इनके महत्व निम्नलिखित हैं-
-
(1) ये वातावरण को सन्तुलित रखते हैं। (2) ये वर्षा को नियन्त्रित करते हैं। (3) ये भूमि कटाव तथा बाढ़
पर नियन्त्रण रखते हैं। (4) ये प्रदूषण को नियन्त्रित करते हैं। (5) वनों से हमें कई पादप उत्पाद एवं औषधियाँ
प्राप्त होती हैं। (6) इनसे कई जन्तु उत्पाद लाख, रेशम, मोम आदि प्राप्त होते हैं। (7) वैज्ञानिक प्रयोगों के लिए
जीन कोष का कार्य करते हैं। जिनसे अनेक उपयोगी पादप एवं जन्तु जातियाँ पैदा होती हैं। (8) वन सूखे को
नियन्त्रित करते हैं।
Posted by

comment 0 Comments
more_vert