व्यसन के प्रत्याहारी लक्षणों का संक्षिप्त में वर्णन कीजिए।
साइकोट्रापिक औषधि किसे कहते हैं
Briefly describe the withdrawal symptoms of addiction.
what is a psychotropic drug called
-
उत्तर - व्यसन के प्रत्याहारी लक्षण इस बात का संकेत देते हैं कि व्यक्ति औषधि/एल्कोहॉल व्यसन के
अंतिम दौर में है तथा अब उसका शरीर और अधिक औषधि सेवन/ऐल्कोहॉल के उपयोग के लायक नहीं रह
गया है। ये लक्षण हैं-
1. शरीर में कंपकपी होना (Tremois), 2. मिचली आना (Nausea), 3. उल्टी होना (Vomiting),
4. कमजोरी लगना (Weakness), 5. अनिद्रा (Insomnia), 6. उत्कंठा (Anxiety)।
साइकोट्रापिक औषधि किसे कहते हैं ?
उत्तर – साइकोट्रापिक औषधियाँ - ऐसी औषधियाँ मुख्यतः मनुष्य की चिन्तन शक्ति एवं
मानसिक प्रक्रिया को प्रभावित करती हैं। इनके सतत् उपयोग से व्यक्ति के व्यवहार, होशो-हवाश एवं
बोधगम्यता में परिवर्तन हो जाता है। अतः इन्हें मनोदशा परिवर्तक औषधि भी कहा जाता है। इन औषधियों
के लगातार सेवन से व्यक्ति उनका आदी हो जाता है, वह इन औषधियों पर पूर्ण रूप से निर्भर हो जाता
है तथा इनके उपयोग के बिना नहीं रह पाता है।
Posted by

comment 0 Comments
more_vert