MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

प्राथमिक उत्पादकता क्या है ? उन कारकों की संक्षेप में चर्चा कीजिए जो प्राथमिकउत्पादकता को प्रभावित करते हैं ? Answer – Primary production is the total amount of matter produced by green plants.is called. This is in the form of biomass or stored energy produced per unit area per unit time. - STUDY ACTIVITY

प्राथमिक उत्पादकता क्या है ? उन कारकों की संक्षेप में चर्चा कीजिए जो प्राथमिकउत्पादकता को प्रभावित करते हैं ? Answer – Primary production is the total amount of matter produced by green plants.is called. This is in the form of biomass or stored energy produced per unit area per unit time. - STUDY ACTIVITY
Add Comments
गुरुवार, 28 अप्रैल 2022
प्राथमिक उत्पादकता क्या है ? उन कारकों की संक्षेप में चर्चा कीजिए जो प्राथमिक
उत्पादकता को प्रभावित करते हैं ?

What is primary productivity? Briefly discuss the factors which are primary
affect productivity?



उत्तर – हरे पादपों द्वारा उत्पादित द्रव्यों की कुल मात्रा को प्राथमिक उत्पादन (Primary production)
कहा जाता है। इसे प्रति इकाई समय में प्रति इकाई क्षेत्रफल में उत्पादित जैव भार या संचित ऊर्जा के रूप में
व्यक्त करते हैं। सामान्यतया इसे ग्राम/मीटर वर्ष के रूप में व्यक्त किया जाता है। प्राथमिक उत्पादकता दो प्रकार
की होती है—(1) सकल (Gross) तथा, (2) नेट (Net) या वास्तविक या शुद्ध।
प्राथमिक उत्पादकों द्वारा ऊर्जा के पूर्ण अवशोषण की दर को या कार्बनिक पदार्थों यथा जैव भार के कुल
उत्पादन की दर को सकल प्राथमिक उत्पादकता (Gross primary productivity) कहते हैं तथा उत्पादकों को
श्वसन क्रिया के पश्चात् बचे हुए जैव भार या ऊर्जा की दर को वास्तविक या नेट प्राथमिक उत्पादकता कहते हैं
अर्थात् वास्तविक या नेट प्राथमिक उत्पादकता (NPP) = सकल प्राथमिक उत्पादकता (GPP) – श्वसन दर (R) ।
प्राथमिक उत्पादकता, प्रकाश संश्लेषण तथा श्वसन को प्रभावित करने वाले पर्यावरणीय कारकों से
सर्वाधिक प्रभावित होती है जैसे- विकिरण, तापमान, प्रकाश, मृदा की आर्द्रता आदि। जलीय पारिस्थितिक तंत्र
में उत्पादकता प्रकाश के कारण सीमित रहती है। महासागरों (गहरे) में पोषक तत्व (जैसे-नाइट्रोजन, फॉस्फोरस
आदि) उत्पादकता को सीमित करते हैं।
Admin

सभी महत्वपूर्ण जानकारी एक ही झटके में एकत्र नहीं किया जा सकता है इसलिए आप सभी को थोड़ा थोड़ा करके इस वेबसाइट में उपलब्ध करवाया जायेगा कृपया इस वेबसाइट को अधिक से अधिक छात्रों तक भेजिए