MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

सक्रिय अवशोषण क्या है ? What is Active Absorption | संपूर्ण उत्तर हिंदी में | पादप जगत - STUDY ACTIVITY

सक्रिय अवशोषण क्या है ? What is Active Absorption | संपूर्ण उत्तर हिंदी में | पादप जगत - STUDY ACTIVITY
Add Comments
रविवार, 3 अप्रैल 2022
उत्तर-सक्रिय अवशोषण (Active Absorption)-सक्रिय अवशोषण, अवशोषण की वह विधि है जिसमें
कोशिकीय या उपापचयी या श्वसन ऊर्जा का उपयोग होता है। सामान्यतः पादप कोशिकाओं में विभिन्न खनिजों की सान्द्रता
बाह्य वातावरण से अधिक होती है फिर भी खनिज तत्व लवण तथा आयन्स सान्द्रता प्रवणता के विपरीत वातावरण से
कोशिका के अन्दर अवशोषित होते रहते हैं और इस क्रिया में उपापचयी ऊर्जा का उपयोग भी होता रहता है। 

सक्रिय अवशोषण क्या है ? What is Active Absorption | संपूर्ण उत्तर हिंदी में | पादप जगत - STUDY ACTIVITY 





विभिन्न प्रयोगों से अब स्पष्ट हो चुका है कि, खनिज तत्वों का अवशोषण सक्रिय विधि द्वारा ही होता है। सक्रिय
अवशोषण किस प्रकार होता है इसे समझने के लिये अनेक वैज्ञानिकों ने अपने मत दिये हैं। इन मतों के अनुसार कोशिका के
चारों तरफ स्थित लिपो प्रोटीन झिल्ली स्वतन्त्र आयनों के लिये अपारगम्य होती है। इस झिल्ली में कुछ वाहक पाये जाते हैं,
जो झिल्ली के अन्दर ही गति करते रहते हैं, बाह्य खनिज तत्व या लवण इन्हीं वाहकों से कोशिका की बाह्य सतह पर सम्बन्ध
हो जाते हैं और ये वाहक इन्हें कोशिका की आन्तरिक सतह अर्थात् जीवद्रव्य में छोड़ देते हैं। यह क्रिया लगातार चलती रहती
है और खनिज तत्व कोशिका के अन्दर अवशोषित होते रहते हैं।
Admin

सभी महत्वपूर्ण जानकारी एक ही झटके में एकत्र नहीं किया जा सकता है इसलिए आप सभी को थोड़ा थोड़ा करके इस वेबसाइट में उपलब्ध करवाया जायेगा कृपया इस वेबसाइट को अधिक से अधिक छात्रों तक भेजिए